Jadugoda : डुमरिया की आदिवासी महिला के लिए अबुआ आवास की मांग, ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचा ज्ञापन

  • वीर सिंह देवगम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
  • रंगामटिया की पार्वती सरदार को आवास मुहैया कराने की मांग

जादूगोड़ा : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत रंगामटिया की आदिवासी गरीब महिला पार्वती सरदार के लिए अबुआ आवास तत्काल मुहैया कराने की मांग को लेकर वीर सिंह देवगम के नेतृत्व में आज बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की भीड़ उपायुक्त कार्यालय पहुंची। ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया गया कि बीते दिनों जनता दरबार में पार्वती सरदार की ऑनलाइन अबुआ आवास स्वीकृत की गई थी, लेकिन आवास अब तक नहीं मिल पाया है। छत न होने के कारण वह ठंड में किसी तरह जीवन व्यतीत कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में कांग्रेस नेता की कपड़ा दुकान में चोरी, नकदी ले उड़े चोर

जदयू नेताओं और पदाधिकारियों ने किया समर्थन

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने में पूर्वी सिंहभूम जिला समिति जदयू के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जदयू अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया सहित जिले के कई पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि पार्वती सरदार जैसे गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाओं को तुरंत लागू किया जाए ताकि उन्हें ठंड में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से संपन्न हुआ।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के पण्डियासाई गांव में जल जमाव सेे ग्रामीण परेशान, सात महीने पानी में डूबी रहती है मुख्य सड़क, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने…

Spread the love

Potka : एक सप्ताह से अंधेरे में सीधाडीह के 30 परिवार, ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पोटका : हेंसड़ा पंचायत के बानाकाटा गांव स्थित टोला सीधाडीह में 10 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 30 परिवार पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time