Jamshedpur: रथ पर सवार होकर भगवान बालाजी निकले नगर भ्रमण पर

जमशेदपुर: सिद्धगोरा बालाजी मंदिर में 3 मार्च से ब्रह्मोत्सव की शुरुआत होने जा रही है. इस अवसर पर रविवार को संध्या बेला में भगवान बालाजी को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया. श्री बालाजी भगवान को रथ में बैठाकर मंदिर के सदस्यों ने रथ खींचते हुए सिद्धगोड़ा, एग्रीको और गोलमुरी क्षेत्रों में उनका भ्रमण कराया. इस दौरान भक्तों ने भगवान श्री बालाजी के दर्शन किए, उनके चरणों में आशीर्वाद लिया और पुष्प अर्पित किए.

विधि विधान से पूजा अर्चना

नगर भ्रमण के बाद भगवान बालाजी को टिनप्लेट काली मंदिर ले जाया गया, जहां पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. इसके बाद भगवान श्री बालाजी को फिर से सिद्धगोड़ा बालाजी मंदिर में स्थापित किया गया.

 

आरती और प्रसाद वितरण

मंदिर में भगवान श्री बालाजी की आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर बालाजी मंदिर के सभापति कमल शर्मा, अध्यक्ष आरयसएन राजू, इन्नी रवि, डी रामु, प्रसाद राव, मुकुंद राव, पदमा, भानु, रामादेवी, सोनी, प्रमिला, साधना, लक्ष्मी, रानी, लता, पार्वती, उमा, सुजाता सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्याम कला भवन का फाल्गुन महोत्सव 10-11 मार्च को, पद यात्रा से लेकर ज्योति पाठ तक जानिए क्या क्या होगा खास?

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time