जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जैसे ही बटन दबाया, जुबिली पार्क रोशनी से जगमगा उठा, मानो परीलोक में तब्दील हो गया हो। जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित इस विशेष लाइटिंग समारोह का उद्घाटन चेयरमैन ने किया। इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
आज से आम जनता के लिए खुला लाइटिंग शो

जमशेदपुर के नागरिक तीन से पांच मार्च तक जुबिली पार्क में इस अद्भुत लाइटिंग का आनंद उठा सकेंगे। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पार्क पैदल घूमने वालों के लिए खुला रहेगा। लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था चार स्थानो पर की गई है। कॉन्वेंट स्कूल, साकची गेट के पास स्थित पार्किंग एरिया, राजेंद्र विद्यालय के पास बोधि मंदिर और आर्मरी ग्राउंड में की गई है।
जमशेदपुर के विकास पर रहेगा फोकस

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि जमशेदपुर शहर और टाटा समूह की कंपनियों के विस्तार को लेकर सभी संभावनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने टाटा स्टील के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह कंपनी शानदार प्रगति कर रही है। साथ ही, उन्होंने टाटा स्टील के कर्मचारियों, अधिकारियों और शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
There is no ads to display, Please add some



















































