Deoghar : पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या की आशंका

देवघर : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में विवाहिता सोनी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2022 में सोनी की शादी सबल पासवान के साथ हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोनी कुमारी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सोनी ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। आॅन ड्यूटी चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतका के चाचा पवन कुमार ने बताया कि सोनी कुमारी की शादी दो साल पहले हुई थी और अक्सर ससुराल पक्ष की ओर से विवाद होता रहता था। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पारिवारिक बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त ने दिए 5 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में पेयजल संकट गहराया, दर्जनों चापाकल खराब होने पर जेएलकेएम ने उठाई आवाज

जेएलकेएम नेता भागीरथ हांसदा ने डीसी को पत्र लिखकर विभागीय लापरवाही का लगाया आरोप पोटका : पोटका प्रखंड में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा…

Spread the love

Baharagoda : श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए चितरंजन महतो, पार्टी के सच्चे सेवक थे दिवंगत नेता

बहरागोड़ा में भावपूर्ण स्मरण सभा, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कद्दावर नेता, पूर्व जिला कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *