Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त ने दिए 5 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

देवघर: देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 11 जुलाई से आरंभ हो रहे राजकीय श्रावणी मेले को लेकर सोमवार को संबंधित अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 5 जुलाई तक मेला से जुड़े सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

बैठक में उपायुक्त ने बाबा मंदिर, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, परिवहन, भवन प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ, विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु निर्देशित किया.

उपायुक्त ने कहा कि “श्रद्धालु हमारी जिम्मेदारी हैं. उन्हें बाबा नगरी से सुखद अनुभव और आस्था से भरी यादें लेकर लौटना चाहिए.” उन्होंने विशेष रूप से कांवरिया पथ पर बालू बिछाने, पेयजल, शौचालय, इंद्रवर्षा (वॉटर स्प्रे), विद्युत आपूर्ति, सूचना केंद्र, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को गति देने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों के साथ भी बैठक की. उन्होंने कहा कि इस बार सावन के दौरान देवघर में यातायात जाम की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए रूट प्लान तैयार कर लिया गया है.

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, वहीं अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए अलग-अलग मार्ग चिन्हित किए गए हैं. सभी वाहनों के ठहराव स्थल और प्रवेश-निकासी को लेकर एक संगठित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम और बस, ट्रक, टोटो एवं ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सेवा, समर्पण और संवेदना का उत्सव, इंटक ने डॉक्टर्स डे पर किया सम्मान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

Spread the love

Jamshedpur : खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर चार बीएसओ को किया गया शो-कॉज, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी 

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक खाद्यान्न के लिफ्टिंग और डीएसडी समय पर नहीं करने वाले संवेदकों को सख्त चेतावनी, पहले सप्ताह में खाद्यान्न पीडीएस संचालकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time