Jamshedpur: विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दों पर उठाए गए सवालों के लिए विधायक मंगल कालिंदी सम्मानित

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी को उनके लगातार जनहित से संबंधित सवाल उठाने के लिए अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. विधायक मंगल कालिंदी ने पिछले कई दिनों से विधानसभा में शून्यकाल, ध्यानाकर्षण और तारांकित प्रश्नों के माध्यम से महत्त्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया, जो उनके क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.

समाजसेवियों और पंचायत सदस्य की सराहना

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने विधायक मंगल कालिंदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा विधानसभा पटल पर उठाए गए सवालों से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई लाभ मिलेंगे. उन्होंने विधायक के समर्पण और कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की.इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावा सामाजिक संस्था समर्पण के अध्यक्ष विभूति जेना, चंदन और समाजसेवी रंजन सिंह भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा ने मोबाइल वैन के माध्यम से चलाया जागरुकता अभियान

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

    झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

    Spread the love

    Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

    झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time