Deoghar: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए चलंत शौचालय की सुविधा

 

देवघर:  श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण को आने वाले श्रद्धालुओं को शौचालय की बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर निगम प्रशासन की ओर से चलंत शौचालय के रख-रखाव सहित इससे जुड़ी अन्य कार्यों को लेकर निविदा निकाली गई थी, जिसका निष्पादन कर लिया गया है। निविदा में कुल दो संवेदकों ने भाग लिया। निविदा टू सीटर के 20 और 10 सीटर के पांच चलंत शौचालय के लिए निविदा निकाला गया था। जिसमें निविदा के मापदंड के अनुरूप नवीन चंद्र राय के पक्ष में निष्पादन किया गया।

निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई

इससे पहले नगर प्रशासक रोहित सिन्हा की मौजूदगी में उनके कार्यालय कक्ष में निविदा निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर प्रशासक ने संबंधित संवेदकों को सावन के शुरू होने से पूर्व सभी चलंत शौचालय का मरम्मत आदि का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। मौके पर लेखा पदाधिकारी रोशनी टोप्पो, सहायक अभियंता पारस कुमार व सूरज उरांव, कनीय अभियंता सुमन कुमार, शंकर चक्रवर्ती व संतोष मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: राहगीरों से पैसे की वसूली करती राजस्थान की आठ युवतियों को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : कमीशन के खेल में फंसा जल मीनार का निर्माण कार्य, संवेदक ने खड़े किए हाथ, बीडीओ ने 20 पंचायत सचिवों को किया शो कॉज

    जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जल प्राप्ति योजना के तहत कराये जा रहे जल मीनार का निर्माण इन दिनों बंद है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में…

    Spread the love

    Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time