Raj Nagar : सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

  • गोविंदपुर गांव में सुबह की घटना, परिवार में मचा कोहराम

राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गांव निवासी लखिन्द्र मार्डी (53) सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। सड़क पार करने के दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल लखिन्द्र को ग्रामीणों की मदद से तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में अनोखी परंपरा: मां दुर्गा मंदिर में बखरे की बलि और खून पीने की रस्म

सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने ली ग्रामीण की जान

मृतक लखिन्द्र मार्डी पेशे से राजमिस्त्री थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। इधर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन की पहचान की कोशिश जारी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती से रोक लगानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Rajnagar : राजनगर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, दादी की मौत

इवनिंग वॉक के दौरान दादी-पोती को मारी टक्कर, चालक फरार सड़क किनारे टहल रही थीं दादी-पोती राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाडिया गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *