सांसद बिद्युत बरण महतो ने डीसी से टुसू पर्व पर नदी घाटों की साफ-सफाई कराने की मांग की

 

 जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से टुसू परब एवं मकर संक्रांति पर नदी घाटों एवं जल स्रोतों की अविलंब साफ-सफाई करने की मांग की है. सांसद ने मांग करते हुए कहा कि टुसू एवं मकर संक्रांति पर्व पूरे झारखंड में विशेष कर पूर्वी सिंहभूम में हर्षोल्लास से मनाया जाता है.  विषेशकर आदिवासी और मूलवासी परिवार पूरे मनोयोग से इस पर्व को मानते हैं. इस अवसर पर प्राय सभी लोग नदी घाटों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब , जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य को नमन कर पर्व की शुरुआत करते हैं. सांसद ने उपायुक्त से कहा है कि इस पर्व की परंपरागत पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सोनारी दूमुहानी, बारीडीह, बडौदा घाट, कदमा भूईयाडिह आदि स्थानों के नदी घाटों की तत्काल साफ सफाई कराई जाए  ताकि लोगों को कोई परेशानी  नहीं हो. ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों एवं मेला स्थानों पर  नगर निगम को समुचित स्वच्छता की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाए.

से भी पढ़ें : कांटाशोल आंगनबाड़ी केन्द्र व आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का जिला स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time