डुमरिया : डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के कांटाशोल पंचायत के कांटाशोल गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का जिला स्तरीय टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान खुर्शीद खिजरी साथ में बीडीओे निलेश कुमार मुर्मू, सीएचसी प्रभारी डां.साईबा सोरेन एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कांटाशोल आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई, नामांकित बच्चों का रजिस्टर, बच्चों का रजिस्टर में वजन एवं ऊंचाई को देखा गया. टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी सेविका सुषमा नायक से केन्द्र के बारे में जानकारी ली. इसके उपरांत आयुष्मान आरोग्य केन्द्र में मौजूद सामग्री, उपक्रम से बीपी लेबल, ब्लड सुगर की जांच के बाद रजिस्टर में दर्ज किये गये सूची की भी जांच की गई. मौके पर सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डाक्टर साईबा सोरेन, कर्मियों में नरेंद्र कुमार, राजीव लोचन महतो, सीएचओ रश्मि साहु,वीर सिंह देवगम समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : रघुवर दास के संबंध में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की का बयान हताशा का प्रतीक – रवि शंकर तिवारी
There is no ads to display, Please add some



















































