Municipal Elections : जमशेदपुर प्रखंड परिसर से डिस्पैच होंगे मतदानकर्मी,  तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने नगर पालिका निर्वाचन के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जुगसलाई प्रखण्ड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम में मतदान दलों के लिए बनाए गए डिस्पैच एवं रिसिविंग काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने मतदान दलों की सुगम आवाजाही, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके उपरांत उन्होंने मतगणना की तैयारियों के तहत प्रस्तावित मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष की सीट जीतकर हेमंत सोरेन की झोली में डालूंगा : हिदायतुल्लाह खान

Spread the love

Related Posts

Municipal Elections : बलबीर कौर ने जुगसलाई में पदयात्रा कर मांगे वोट, जन समर्थन से जीत का किया दावा

जमशेदपुर  :  जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ बृहस्पतिवार को नगर परिषद क्षेत्र में पदयात्रा…

Spread the love

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *