मानगो ननि के मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पदयात्रा कर मांगे वोट
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो क्षेत्र के रोड नंबर 8, मिश्रा होटल, पायल सिनेमा रोड, उलीडीह वसुंधरा स्टेट, दाईगुट्टु, सुमन होटल, डिमना चौक, रोड नंबर 17, गोकुलनगर, गौड़ बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें की तथा पदयात्रा करते हुए डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में समर्थन और वोट देने की अपील की. पदयात्रा के दौरान लोगों ने सुधा गुप्ता को समर्थन देने का आश्वासन दिया. प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि 23 फरवरी को सभी मतदाता सुबह ही अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान अवश्य करें. उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता अपना वोट डाले बिना न रहे.

जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों ने मतदाताओं से गुलाबी मतपत्र पर 23 फरवरी को चुनाव चिन्ह कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डालकर सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की. पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शामिल हुए और समर्थन जताया. सुधा गुप्ता ने लोगों से वादा किया कि वे मानगो की जनता के हर दुख में साथ रही हैं और आगे भी रहेंगी. उन्होने तथा उनके पति बन्ना गुप्ता ने साथ मिलकर मानगो का विकास किया है और आगे भी करेंगे. मानगो की हर गली की सड़क को बनायेंगे ताकि कंपनी क्षेत्र और मानगो में किसी तरह का अंतर नहीं रह जाये. जमशेदपुर जैसी व्यवस्था मानगो में खड़ी करने के साथ यहां के लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने का काम करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक नागरिक सुविधाएं पहुंचायेंगे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में जंक्शन रेस्टोरेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू