Deoghar: मधुपुर का बेटा नीरज चौधरी लद्दाख में शहीद, ढाई साल पहले बने थे अग्निवीर

देवघर:  मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के कजरा गांव का बेटा, अग्निवीर नीरज चौधरी, देश की रक्षा करते हुए लद्दाख में शहीद हो गया। यह खबर मिलते ही गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नीरज अविवाहित थे और करीब ढाई साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे। देश सेवा की इस राह में उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। परिजन बेसब्री से शहीद बेटे के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

नीरज की शहादत पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व मंत्री राज पलिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा – “धरती मां का सपूत, जिसने सीमा पर तिरंगे की शान के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वीर शहीद नीरज को नमन।”
वहीं, राज पलिवार ने उनकी आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य देने के लिए भगवान से प्रार्थना की है। कजरा गांव में नीरज की शहादत की खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया है। ग्रामीण गर्व और दुख की मिश्रित भावना के साथ उन्हें याद कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Kharagpur: खड़गपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, दिसंबर तक पूरा होगा काम

Spread the love

Related Posts

Muri : सीसीएल के खिलाफ धरना दे रहे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

मुरी :  मगध परियोजना, सीसीएल लातेहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी  द्वारिका गोंझू के तीन मासूम बच्चों- माही, दीपिका एवं आर्यन की शुक्रवार को हुई दर्दनाक मौत के मामले में न्याय…

Spread the love

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time