पोटका : माटकु पंचायत भवन में बुधवार को ज्ञान केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुखिया ज्योत्स्ना हांसदा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि ज्ञान केंद्र में अनेक महत्वपूर्ण किताबें उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर लोग अपने ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अध्ययन की आदत विकसित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से ज्ञान लेकर नहीं आता, बल्कि इस धरती पर रहकर ही सीखता है। जरूरत है सीखने की जिज्ञासा और लगन पैदा करने की। ग्राम पंचायत हमेशा लोगों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिए सहयोग करती रहेगी।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव करना सोरेन, वार्ड सदस्य फुलो मुर्मू, स्वयंसेवक विमल मंडल, ठाकुर दास मुर्मू, लखन मुर्मू, अर्जुन दास, लक्ष्मी सरदार, विश्वनाथ महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



















































