New delhi : भारत का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में खोलेगा पाकिस्तान की पोल

नई दिल्ली : पाकिस्तान को विश्व स्तर पर बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने एक कूटनीतिक योजना बनाई है, जिसके तहत भारत की ओर से बहुदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करेगा. पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के समर्थन को उजागर करने के लिए भारत का ये डेलिगेशन अलग-अलग देशों में जाकर अपनी बात रखेंगे और भारत के ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे. ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं. इस लिस्ट में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार), जेडीयू और कई दलों के सांसदों को शामिल किया है.मंत्रालय ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल भारत द्वारा आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करेंगे . मंत्रालय ने कहा, “वे आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘जीरो टॉलरेंस’ वाली नीति को दुनिया के सामने ले जाएंगे.”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पीएम जनमन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम को बड़ी सौगात, बनेंगी 8 नई सड़कें

प्रतिनिधिमंडल में ये हैं शामिल

शशि थरूर (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद (बीजेपी), संजय कुमार झा (जदयू), बैजयंत पांडा (बीजेपी), कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके),  सुप्रिया सुले (एनसीपी),श्रीकांत एकनाथ शिंदे  (शिवसेना).

 

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *