Chaibasa: कलम के साथ अब की-बोर्ड भी – मसकल लाइब्रेरी को डिजिटल तोहफ़ा, अब हर बच्चा सीखेगा कंप्यूटर चलाना

चाईबासा: सदर प्रखंड के कमारहातु गांव स्थित मसकल लाइब्रेरी को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया है. यह पहल छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि और शिक्षक

टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल आइडेंटिटी मैनेजर शिवशंकर कांडेयांग ने यह कंप्यूटर सेट लाइब्रेरी के संरक्षकगण—मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, सोमय देवगम, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम और सचिव तुराम देवगम को सौंपा. इस अवसर पर कुचाई प्रखंड के बीडीओ साधुचरण देवगम भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

तकनीक के साथ कदमताल, बच्चों के भविष्य को मिलेगा बल

शिवशंकर कांडेयांग ने इस अवसर पर कहा कि हर छात्र को कंप्यूटर का संचालन सीखने का अवसर मिलना चाहिए. इससे वे कलम के साथ-साथ कीबोर्ड पर भी दक्ष बनेंगे और बदलते समय की तकनीकी जानकारी से वंचित नहीं रहेंगे.

छात्रों में दिखा उत्साह, जताया आभार

कंप्यूटर सेट मिलने पर मसकल लाइब्रेरी के छात्रों और संरक्षकों ने टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रति आभार प्रकट किया. विद्यार्थियों ने इसे अपने भविष्य के लिए एक नई शुरुआत माना. इस अवसर पर लाइब्रेरी से जुड़े छात्र अमन देवगम, सोमा देवगम, राम देवगम सहित कई अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रंगदारी नहीं दी तो बरस पड़ी गोलियां – बाल-बाल बचे मेडिकल स्टोर संचालक

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time