Jamshedpur: नवरात्र के अवसर पर सरयू राय ने दिया संस्कृति सहेजने का संदेश, आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम – पूर्व CM सहित कई हुए शामिल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में नवरात्र के शुभ अवसर पर फलाहार का आयोजन किया. इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां और आम नागरिक शामिल हुए. आगंतुकों को सात्विक फलाहार कराया गया.

संस्कृति को सहेजने का संदेश

इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि यह आयोजन नवरात्रि की पावन बेला पर श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से भी इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील की, जिससे हमारी संस्कृति और परंपराएं सुदृढ़ हो सकें.

प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

फलाहार कार्यक्रम में पारडीह कालीबाड़ी के महंत विद्यानंद सरस्वती, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अमरप्रीत सिंह काले, जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा, भाजपा नेता नीरज सिंह, शिवशंकर सिंह, शरत चंद्रन, गणेश नायर, संजीव सिन्हा, रघुनाथ पांडेय, सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अमृता मिश्रा, कुलविंदर सिंह पन्नू, मंजू सिंह, कविता परमार, करण सिंह, आकाश शाह, अजय श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, पिंटू सिंह, संतोष भगत, अनुज चौधरी, पप्पू सिंह, अमरेंद्र मल्लिक, विवेक पांडेय, रवि ठाकुर, धर्मेंद्र प्रसाद, धनजी पांडेय, विजय तिवारी, दिलीप सिंह, भीम सिंह, हरेराम सिंह, अनिकेत सिंह, सुधीर सिंह, विकास साहनी, विनीत कुमार, प्रेम सक्सेना, चंद्रशेखर राव, विश्राम प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, संजीव सिंह, अर्जुन यादव, विजय सिंह, असीम पाठक, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, विनोद राय, नट्टू झा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकांत सिंह, अविनाश सिंह राजा, प्रकाश कोया समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना की और नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को साझा किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PA के आवास पर ED की छापेमारी के बाद, सरयू राय ने खोला मोर्चा – कही यह बड़ी बात 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time