Jamshedpur: हाईकोर्ट के आदेश पर 3.35 एकड़ जमीन दखल, विरोध की आशंका, पुलिस छावनी में तब्दील करीम तालाब

 

जमशेदपुर : शहर के सुंदरनगर में कई सालों से जमीन दखल क लेकर चल रहे विवाद का निपटारा आज सुंदरनगर पुलिस की ओर से कर दिया गया है. करीम तालाब के पास एसए करीम की जमीन की 3.35 एकड़ जमीन को दखल दिलाने का काम किया गया है. विरोध की आशंका को देखते हुए यहां के ईलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. यहां पर सबकुछ शांतिपूर्वक चल रहा है. मौक पर खुदाई का काम भी शुरू कराया गया है. महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.

हाईकोर्ट और डीसीएलआर का है आदेश

जोंड्रागोड़ा के जिस ईलाके में जमीन दखल दिलाने का काम किया गया उसके लिए हाईकोर्ट के साथ-साथ डीसीएलआर की ओर से भी आदेश दिया गया है. इसके बाद सुंदरनगर पुलिस की ओर से पहल की गई. इस बीच कुछ लोगों ने अपनी बातों को रखा लेकिन वे पुलिस के जवाब से संतुष्ट होकर वापस चले गए.

जमीन के बारे में जानिए

मौजा पुरीहासा है और थाना नंबर 1163 है. इसका खाता संख्या 6, 9 और 10 है. इसी तरह से प्लॉट संख्या 792, 766, 790, 791, 793, 749, 775, 767, 788, 789 और 794 है. जिस जमीन को दखल दिलाने का काम किया गया है वह जमीन सय्यद असफाक करीम की है. वे एसटी करीम से वंशज हैं और साकची में रहते हैं. जमीन की पावर ऑफ एटर्नी मंटू कुमार सिंह को दिया गया था. वे बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक के रहने वाले हैं.

शांतिपूर्वक चल रहा अभियान

चहारदीवारी के लिए जेसीबी से खुदाई का काम रविवार की सुबह 11 बजे से शुरू की गई है. इसके बाद सोमवार से चहारदीवारी का काम शुरू कराया जाएगा. सुंदरनगर थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर पहल की गई है. अभियान के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं किया गया. वे आदेश पाल हैं और आदेश का पालन करना उनका काम है

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time