Baidyanath Mandir: महाशिवरात्रि को लेकर गणेश मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल

अन्य मंदिरों के शिखर से उतारे जाएंगे पंचशूल, होगी विशेष पूजा

Deoghar: महाशिवरात्रि को लेकर बैद्यनाथ मंदिर में तैयारी शुरू हो गई है. सोमवार को गणेश मंदिर के शिखर पर लगा पंचशूल उतरा गया. जल्द ही बाकी मंदिरों के भी पंचशूल उतारे जाएंगे और विधि-विधान पूर्वक उसकी पूजा-अर्चना के बाद उसे पुन: शिखर पर लगाया जाएगा. महाशिवरात्रि से पहले पंचशूलों की साफ-सफाई को लेकर सालों से यह परंपरा चली आ रही है.
सोमवार दोपहर में चिंतामणी भंडारी की अगुवाई में गणेश मंदिर के पंचशूल उतारे गए. इसके बाद मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने उसे नीचे लेकर आए. जहां लोग उसका स्पर्श कर रहे थे. तिथि के अनुसार अन्य मंदिर के पंचशूल धीर-धीरे उतारे जाएंगे. वहीं फाल्गुन मास एकादशी को बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर के शिखर पर लगा पंचशूल उतारा जाएगा. इसके पहले दोनों मंदिर के बीच गठबंधन खोला जाएगा. सारे मंदिर के पंचशूलों की विधि-विधान पूर्वक पूजा होगी. पूजन के बाद पुन: सभी मंदिरों के शिखर पर उनके पंचशूल लगाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ेः Deoghar : जसीडीह में इंटक ने रेल मंत्री का पुतला दहन किया

Spread the love

Related Posts

Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

Spread the love

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *