आदित्यपुरः इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एनआइटी जाने वाली सड़क जो मल्टीटेक कंपनी की ओर जाती है. उस सड़क पर लाइन से टाटा मोटर्स की चेचिस खड़ा करने से आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेषकर दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि उस क्षेत्र में टाटा मोटर्स कंपनी का अधिकृत डीलर नरभेराम मोटर्स का स्टॉक यार्ड है. स्टॉक यार्ड में जगह नहीं होने के कारण चालकों द्वारा चेचिस को सड़कों पर ही पार्क कर दिया गया है. जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह आम सड़क पर चेचिस के पार्क करने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. इस संबंध में पुलिस प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ेः Gamhariya : कांड्रा में निकलेगी शिव बारात, गम्हरिया में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की होगी पूजा
There is no ads to display, Please add some



















































