पटमदा : खेरुआ पंचायत अंतर्गत उमवि मादालकोचा में पदस्थापित शिक्षक तापस पाल की काले रंग की होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जेएच05बीयू / 7977) रविवार को साकची के संजय मार्केट से चोरी हो गई. शिक्षक ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की. उन्होंने बताया कि विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए वे पटमदा से जमशेदपुर गए थे. बैठक समाप्त होने के बाद स्टेशनरी समान की खरीद के लिए साकची संजय मार्केट गए थे. सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी करके दुकान पर गए। सामान लेकर जब वापस आए तो मोटरसाइकिल गायब पाया. इधर-उधर खोजने के बाद कुछ पता नहीं चलने पर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.




















































