Patamda : पटमदा में बड़ा हादसा : अनियंत्रित टाटा मैजिक घर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

  • केंदडीह गांव में मची अफरा-तफरी, हादसे के वक्त घर में थे परिजन

पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के दिघी पंचायत के केंदडीह गांव में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव के ही युवक शंभू महतो द्वारा चलाई जा रही टाटा मैजिक वैन अचानक अनियंत्रित होकर गांव के निवासी लक्खीकांत गोराई के घर में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन काफी तेज रफ्तार में थी और कुछ ही मिनटों में शंभू अपने घर पहुंचने वाला था, लेकिन अचानक उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। वैन घर के बरामदे में घुसते हुए एस्बेस्टस की छत तोड़कर पक्के मकान की दीवारों को गहरी क्षति पहुंचाई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और लोग एक-दूसरे की तलाश में इधर-उधर दौड़ पड़े।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : उपचुनाव को लेकर जेएमएम में चुनावी तेवर तेज, धालभूमगढ़ में महिला मोर्चा सक्रिय

शराब के नशे में धुत चालक घायल, टली बड़ी जानहानी

पीड़ित परिवार के मुखिया लक्खीकांत गोराई ने बताया कि हादसे के केवल पांच मिनट पहले तक वे बरामदे में खटिया पर बैठे थे, लेकिन किसी काम से अंदर जाते ही यह भयावह हादसा हो गया। उन्होंने कहा—”भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि हम सभी सुरक्षित हैं, वरना आज कुछ भी हो सकता था।” घटना की आवाज पाते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों की सहायता की। इस दौरान चालक शंभू महतो को नशे की हालत में पाया गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे गाड़ी से बाहर निकाला और बाद में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना पटमदा थाना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time