Jadugora: ग्रामीण विकास प्रशिक्षण शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी से हुए लोग जागरूक

जादूगोड़ा :  नरवा पहाड़ स्थित राजदोहा ग्राम में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन सरकारी योजनाओं की जानकारी और ग्राम विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन “अनुसूचित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन एवं नियंत्रण” विषय के तहत किया गया है।

इस शिविर में गवर्नमेंट जनरल डिग्री कॉलेज, सालबोनी के असिस्टेंट प्रोफेसर अम्पा हेंब्रम एवं राजदोहा ग्राम के माझी बाबा युवराज टुडू द्वारा ग्रामीण युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, परियोजनाओं और प्रशासनिक अधिकारों से अवगत कराया गया।

प्रो. हेंब्रम ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में योजनाओं के निष्पादन में अक्सर सूचना के अभाव के कारण सफलता नहीं मिलती। जब तक ग्रामीण समुदाय को उनके अधिकार और सरकारी प्रयासों की जानकारी नहीं होगी, तब तक जमीनी बदलाव संभव नहीं है। इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार बनाना समय की मांग है।

माझी युवराज टुडू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाएं तभी कारगर होंगी, जब ग्राम के युवा सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत, टोला, और गांव स्तर पर युवाओं की भागीदारी से ही योजनाओं को सही दिशा मिल सकती है।

इस प्रशिक्षण शिविर में टोला माझी बाबा भव टुडू, सुनील हांसदा, गोपी हांसदा, शांखो मुर्मू, मनोज हांसदा, सलमान बास्के, कादान हेंब्रम, बिरधन सोरेन, विशाल मार्डी सहित कई स्थानीय युवक शामिल हुए।

इन सभी ने प्रशिक्षण के माध्यम से शासन की योजनाओं जैसे आजीविका मिशन, पेंशन योजना, स्वास्थ्य बीमा, आदिवासी छात्रवृत्ति, आदि की गहन जानकारी ली और उन्हें अपने गांवों में लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

 

इसे भी पढ़ें : Potka: दिवंगत शिक्षक स्वपन पात्र के परिवार को मिलेगी सरकारी सहायता, मदद को आगे आए करुणा मय मंडल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time