Muri : शिकायत जरूर करें, समाधान भी होगा – सुदेश महतो

  • मुरी स्वर्णरेखा छठ घाट पर गेट-टुगेदर सह पिकनिक कार्यक्रम आयोजित
  • जनसंवाद का मंच बना गेट-टुगेदर कार्यक्रम

मुरी : मुरी स्थित स्वर्णरेखा छठ घाट पर आयोजित गेट-टुगेदर सह पिकनिक कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता सुदेश महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सुदेश महतो ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि लोग खुलकर अपनी बात रखें और अपनी शिकायतें जरूर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि वे पहले जनता के घर का बेटा हैं, नेता बाद में। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाहे समस्या कितनी भी दूर की क्यों न हो, वे अपनी क्षमता के अनुसार हर शिकायत का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस आयोजन ने पुराने और नए साथियों के लंबे राजनीतिक और सामाजिक सफर को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा, 13 दिन बाद सुरक्षित बरामद

कार्यक्रम में जुटे जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता

कार्यक्रम का संचालन मो. फारुख ने किया। इस अवसर पर हिण्डालको के सरदार अजीत सिंह और लम्बोदर महतो ने संक्षिप्त रूप से अपने विचार रखे। मौके पर सुदेश महतो के पिता श्याम सुंदर महतो, जिला परिषद सदस्य वीणा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशील महतो, जयपाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहु, जीतू महतो, गणेश महतो, रिंकी कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और लोगों ने इसे आपसी संवाद और जुड़ाव का सशक्त माध्यम बताया।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time