SIR को लेकर संसद में सियासी तूफान, विपक्ष ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली:  वोटर सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने आज संसद से लेकर सड़क तक मोर्चा खोल दिया। करीब 300 सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार से सुबह 11:30 बजे विरोध मार्च शुरू किया, जो परिवहन भवन होते हुए निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग) तक पहुंचा।

विपक्ष का आरोप: चुनाव आयोग ने किया वोटरों के साथ बड़ा धोखा
विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। खासकर बिहार में मतदाता सूची से लोगों के नाम बिना कारण हटाए जा रहे हैं, जबकि फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। विपक्ष ने बिहार में चल रहे खास गहन पुनरीक्षण (SIR) को जनविरोधी करार देते हुए तुरंत इसे वापस लेने की मांग की है।

विपक्ष का कहना है कि SIR के नाम पर वोटरों की सूची में मनमानी हो रही है, जिससे आम जनता का मताधिकार खतरे में पड़ गया है। इस वजह से लोकतंत्र पर गंभीर संकट पैदा हो रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: बिहार में अब ‘कैट कुमार’ ने किया निवास प्रमाणपत्र का आवेदन, आवेदनकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, स्थापित होगी प्रतिमा

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया जाहेरगढ़ में रविवार को मुखिया विधान चंद्र मंडी की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का…

    Spread the love

    Bahragora : ओडिशा से लौटने के दौरान बहरागोड़ा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत

    बहरागोड़ा : ओडिशा के दौरे से लौट रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बहरागोड़ा के शिरिष तल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और गर्मजोशी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time