पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने हल्दीपोखर के नायकपाड़ा एवं बागतीपाड़ा में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर विधिवत पूजा की। उन्होंने मां मनसा से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार व समाज की मंगलकामना की। मुखिया ने कहा कि मां मनसा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। मौके पर सरपंच सजन रजक, वार्ड सदस्य सम्पा रजक, राजू नायक, सूर्याकांत मंडल, मुकेश मंडल, स्वरूप मोदक, लतिका सूत्रधर समेत पूजा कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना
There is no ads to display, Please add some


















































