Potka : जानमडीह की संगीता सरदार की ऊंची उड़ान, बिना ट्यूशन नवोदय विद्यालय के लिए हुई चयनित

पोटका : सुदूर गांव जानमडीह की छात्रा संगीता सरदार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पीएमश्री नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में कक्षा छह में नामांकन हेतु चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संगीता वर्तमान में पोटका-2 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जानमडीह की छात्रा हैं।
संगीता ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बिना किसी ट्यूशन के स्वयं अध्ययन कर सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और समाज में खुशी का माहौल है।
संगीता के पिता मनोरंजन सरदार ने बताया कि एक आदिवासी भूमिज समाज की बेटी का नवोदय विद्यालय में चयनित होना गर्व की बात है। उन्होंने सफलता का श्रेय संगीता की मां फुलमनी सरदार को दिया, जिनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से यह संभव हो सका। संगीता ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर या इंजीनियर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Spread the love

Related Posts

Gua : चाबी मिलने पर ही होगा विस्थापन, बिना चाबी वालों को राहत : उपायुक्त

गुवा : गुवा बाजार स्थित डीपासाई एवं जाटा हाटिंग क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस बीच विस्थापितों को लेकर…

Spread the love

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time