Potka:  19 फरवरी को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन कोवाली थाना में,होगा भूमि विवाद का निपटारा

पोटका: लगातार भूमि विवाद को लेकर कई हिंसक घटनाएं घटित हो रही हैं. साथ ही साथ लगातार भूमि विवाद की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर आब थाना स्तर पर भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन होगा,जिसमें प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को भूमि विवाद से संबंधित शिविर लगाया जाएगा. जिसको लेकर उपायुक्त द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. 19 फरवरी बुधवार को भूमि विवाद समाधान का पहला शिविर कोवाली थाना परिसर में लगेगी.

इसे भी पढ़ेः Potka : शहीद दुसा जुगल की 234 वीं जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

जहां लोग अपनी भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर आएंगे एवं उसका समाधान का रास्ता प्रशस्त होगा. इस संबंध में सीओ निकिता बाला ने कहा कि भूमि विवाद की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं. जिसका समाधान के लिए जिला से निर्देश प्राप्त है और प्रत्येक बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन होगा. जिसमें क्षेत्र के सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना का प्रचार प्रसार करें, ताकि सभी अपने भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं समाधान दिवस के दिन थाना परिसर में लाएं ताकि इसका समाधान किया जा सके.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *