Potka: रंभा कॉलेज के छात्रों ने किया पुस्तक मेला भ्रमण, साझा किया ज्ञान का अनुभव

पोटका:  रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने शनिवार को आयोजित पुस्तक मेला का भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रों ने अलग-अलग विषयों की पुस्तकें खरीदी और ज्ञान के समृद्ध संसार से संवाद स्थापित किया।

इस शैक्षिक भ्रमण में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के सभी विद्यार्थी और व्याख्याता शामिल हुए। छात्रों ने अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार पुस्तकें खरीदीं।

यह शैक्षिक भ्रमण पुस्तकालय विभाग, एनएसएस विभाग और उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के ज्ञान से अवगत कराना और उन्हें अध्ययन में प्रेरित करना था।

विद्यार्थियों के साथ प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, IQAC इंचार्ज डॉ. गंगा भोला, डॉ. सुमन लता, डॉ. भूपेश चंद्र, लाइब्रेरियन दीपाली मंडल, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. दिनेश कुमार, मंजू गागराई, अमृता सुरेन, रश्मि लुगुन, डॉ. किशन, असिस्टेंट प्रोफेसर मुनमुन मुक्ता तिर्की, रिया रूचि तिग्गा और संदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: जमशेदपुर में 13-14 दिसंबर को खेलों का उत्सव, ग्रेट झारखंड रन और मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तैयारी शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

    Spread the love

    Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

    गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time