Jamshedpur: जमशेदपुर में 13-14 दिसंबर को खेलों का उत्सव, ग्रेट झारखंड रन और मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तैयारी शुरू

जमशेदपुर:  द ग्रेट झारखंड रन और 5वीं झारखंड राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तैयारी को लेकर टेल्को ऑफिसर्स क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी, प्रतिभागियों की संख्या, आयोजन व्यवस्था, लॉजिस्टिक सहायता और दोनों प्रतियोगिताओं के आधिकारिक प्रवेश प्रपत्र (Entry Form) जारी करने पर विस्तार से चर्चा की गई।चैम्पियनशिप का आयोजन जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 एवं 14 दिसम्बर को किया जाएगा।

द ग्रेट झारखंड रन – 5 किमी (14 दिसंबर)
इस रेस में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग आयु समूह निर्धारित किए गए हैं। पुरुष वर्ग में 12–18, 18–30, 30–39, 40–49, 50–59 और 60 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे। महिला वर्ग में 12–18, 18–30, 30–39 और 40 वर्ष से अधिक की श्रेणियाँ रखी गई हैं। प्रतियोगिता के प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹2,500, द्वितीय पुरस्कार ₹1,500 और तृतीय पुरस्कार ₹1,000 रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी और रेस पूरा करने वाले धावकों को फिनिशर मेडल प्रदान किया जाएगा। साथ ही, हर प्रतिभागी के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी।

5वीं झारखंड राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (13 एवं 14 दिसंबर)
इस चैम्पियनशिप में 30 वर्ष से ऊपर के एथलीटों के लिए प्रत्येक 5 वर्ष के अंतराल पर आयु वर्ग के अनुसार प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 400 मीटर, 3 किमी रेस वॉक, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो शामिल हैं। महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 1 किमी रेस वॉक, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो आयोजित की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तिथि और संपर्क
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2025 है। प्रतिभागी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9234275251
📞 8709102647

बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे: विजय सिंह (अध्यक्ष), गुरदेव सिंह (चेयरमैन), एस. के. टोमर (महासचिव), अवतार सिंह (उपाध्यक्ष), हरबिंदर सिंह और आर. पी. पांडेय। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड राज्य ने सभी एथलीटों, फिटनेस प्रेमियों और खेलप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर इन दोनों आयोजनों को सफल बनाएं।

इसे भी पढ़ें : 

Kharagpur: शालीमार स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम हुआ अपग्रेड, ट्रेन संचालन होगा और सुरक्षित

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time