Saraikela: तड़के हुई दिल दहला देने वाली दुर्घटना! हाईवा पलटने से पिता-बेटी की मौत, गांव में मातम

सरायकेला:  सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के हुदु पंचायत स्थित पालोबेड़ा गांव में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। लीडिंग कंस्ट्रक्शन की गिट्टी लदी हाईवा (JH05CD-6403) अनियंत्रित होकर एक मिट्टी के घर पर पलट गई। हादसे के वक्त परिवार घर के अंदर सो रहा था।

दुर्घटना में घर के मुखिया बीरबल मुर्मू (30) और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई। सौभाग्य से बीरबल मुर्मू की पत्नी बच गईं और उन्हें मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक और गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लीडिंग कंस्ट्रक्शन के भारी वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। इसके बावजूद कंपनी और प्रशासन ने अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।
ग्रामीण सुबह से सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और कंपनी की लापरवाही पर रोक लगाने की मांग की है।

सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने हाईवा को जब्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time