कैरासाई में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 8 को, तैयारी जोरों पर

डॉ आशीष पारीख एवं चिकित्साकर्मी करेंगे लोगों के स्वास्थ्य की जांच

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के टांगराईन पंचायत अंतर्गत पल्ली मंगल उच्च विद्यालय में 8 जनवरी को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर को सफल बनाने के लिये मुखिया असीत सरदार के नेतृत्व में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. मुखिया असीत सरदार ने बताया कि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से शिविर आयोजित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल को पंचायत विकास कार्य का योजना बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

मरीजों को दी जाएगी निःशुल्क दवाएं

शिविर में जमशेदपुर के जाने माने चिकित्सक डॉ आशीष पारीख एवं उनकी टीम के द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा दी जाएगी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहेंगे. उन्होंने आम लोगों से चिकित्सा शिविर का लाभ लेने की अपील की. इससे पहले बैठक आयोजित की गई. जिसमें बलराम सरदार, अमीत सरदार, रामचंद्र सरदार, नारायण सरदार, बांका सरदार, राहुल सरदार, अभिराम सरदार, अरूण सरदार, सूरज सरदार, निरेन सरदार, पल्टू सरदार, अलका सरदार, भाग्यवती सरदार, लक्ष्मी सरदार, अनामी सरदार, नियोती सरदार, फुलो सरदार, निरोला सरदार आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों में नामांकन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया शुरू, 11 को आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों में होगी लॉटरी

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time