RAIPUR: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहित 16 नक्सली ढेर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार से नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ चल रही है. अब तक कुल 16 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. इश मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि कल सुबह से कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. गरियाबंद मुठभेड़ के संबंध में आईजी रायपुर जोन अमरेश मिश्रा ने बताया कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. एके 47, एसएलआर,इंसास और अन्य ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है

सुरक्षाबलों की 10 टीम मुठभेड़ में शामिल

मुठभेड़ के बाद कि गई सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों ( एक महिला,एक पुरुष ) के शव मिले थे. इस दौरान एक घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया. छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के शव मिलने की संभावना जताई गई है. जो नक्सली मारे गए हैं, फिलहाल उनके शवों की पहचान की जा रही है.

नक्सलियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों का एक्शन

ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कुल्हाड़ी घाट के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना के मिलने के बाद ओड़िशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक साथ नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ेः Chhattisgarh : सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर 10 नक्सलियों के ढेर होने की खबर दी 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time