Jamshedpur : तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, कदमा में दूकानदारों पर लगाया गया जुर्माना

जमशेदपुर : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शहर के निजी व सरकारी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है । धालभूम अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, सुदीप्त राज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद थे । मंगलवार को  जांच अभियान कदमा के टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, डीबीएमएस हाई स्कूल, केरला पब्लिक स्कूल, रामजनमनगर के आसपास चलाया गया ।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : पुल निर्माण कार्य को रैयतों ने रोका, ग्रामीणों से झड़प, पहुंची पुलि

एक कार से भी तंबाकू उत्पाद जब्त

पानगुमटी दुकानों में सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले चार दुकानदारों पर कोटपा के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 800 रू. का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को जब्त किया गया । मौके पर एक कार से भी तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए।जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें : Kolkata: पश्चिम बंगाल सरकार पहुंची हाई कोर्ट, संजय रॉय के लिए की मृत्युदंड की अपील

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time