देवघर : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा गांव स्थित जंगल में एक पेड़ से फंदा लगाकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान कौड़ी यादव (58) के रूप में हुई है, जो बीचगढ़ा का रहने वाला था। घटना की जानकारी पाकर रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि कौड़ी यादव रविवार को दिन में घर से गुस्सा होकर निकल गए थे। इसके बाद वे लौट कर नहीं आए।
इसे भी पढ़ें : Deoghar : देवीपुर के काजू जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, तीन मोबाइल व तीन सिम बरामद
कौड़ी मानसिक रूप से कमजोर था
परिजनों ने बताया कि शाम में घर नहीं लौटने पर उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह में खोजबीन के दौरान जंगल में परिजनों को कौड़ी यादव की लाश फंदे से लटकी मिली। इसके बाद रिखिया थानेदार दीपक कुमार साव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कौड़ी मानसिक रूप से कमजोर था। वहीं परिजन इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा : पंखे से लटका मिला ऑपरेटर का शव
There is no ads to display, Please add some



















































