Ranchi : रांची में होगा भव्य “शुक्राना” कीर्तन समागम, देश-विदेश के रागी जत्थे करेंगे संगत को निहाल

  • गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय आयोजन, अस्पताल व ऑडिटोरियम से जुड़ेगा सेवा का संकल्प
  • गुरु कृपा के प्रति कृतज्ञता का पावन आयोजन

रांची : रांची स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमरे में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य “शुक्राना” कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अकाल पुरख के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने एवं गुरु कृपा की अरदास हेतु किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर स्कूल परिसर में नव-निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज की नींव भी रखी जाएगी, जिसके लिए विशेष अरदास की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार यह समागम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुरु की सेवा भावना को समर्पित होगा। समागम में संगत के लिए आध्यात्मिक वातावरण, गुरु वाणी और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनएच-33 पर ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 15 वाहनों से 2.45 लाख का जुर्माना

पंथ-प्रसिद्ध रागी जत्थों की होगी विशेष प्रस्तुति

समागम के दौरान पंथ-प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरु दरबार की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को शाम 7 बजे से दीवान सजाया जाएगा, जबकि 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से गुरबाणी कीर्तन का आयोजन होगा। दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, दिल्ली वाले भाई चमनजीत सिंह लाल तथा भाई सुखप्रीत सिंह एवं पवनदीप सिंह (लखनऊ) शबद-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन की विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु गुरु की हजूरी में शामिल हो सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क में बच्चों का रंगीन उत्सव, “सपनों का कैनवास” आर्ट मेला संपन्न

गुरबाणी कीर्तन से संगत होगी निहाल

इस आयोजन को लेकर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू के नेतृत्व में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पहुंचकर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह से मुलाकात कर समागम की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, जयदीप सिंह चड्ढा, रणबीर सिंह, राजदीप सिंह छाबड़ा सहित कई गणमान्य शामिल थे। ज्योति सिंह मथारू ने बताया कि गुरु कृपा से ट्रस्ट ने शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। वहीं, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि यह समागम धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ समाज-सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। आयोजन समिति ने संगत से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love

Related Posts

Potka : आस्था के महापर्व में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, पर्व को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

पोटका : सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार की संध्या पोटका के प्रसिद्ध कमल तालाब…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time