Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया ने की वापसी की घोषणा, कहा भविष्य में जिम्मेदारी से करेंगे काम

मुंबई: कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने आखिरकार अपने यूट्यूब चैनल ‘द रणवीर शो’ के जरिए वापसी की है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में हुए विवाद के बाद, उन्होंने अपने Podcast की वापसी की जानकारी दी और अपने दर्शकों का धन्यवाद किया. वीडियो में रणवीर ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सकारात्मक संदेशों ने इस कठिन समय में उन्हें बहुत सहारा दिया.

पिछले दस सालों में पहली बार लिया ब्रेक

रणवीर ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि पिछले दस सालों में उन्होंने बिना किसी ब्रेक के लगातार कंटेंट बनाया था. इस वक्त ने उन्हें धैर्य और संयम सिखाया, और वे अब भविष्य में अपने काम को और जिम्मेदारी से करेंगे. रणवीर ने इस दौरान ध्यान और प्रार्थना को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने में अहम बताया.

भविष्य में जिम्मेदारी से काम करेंगे रणवीर

रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए उच्चस्तरीय और समृद्ध भारतीय इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने का लक्ष्य रखा. उनका कहना है कि भविष्य में वे युवा दर्शकों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए और भी जिम्मेदारी से काम करेंगे.

रणवीर ने अपने करियर के इस नए चरण को ‘नए रणवीर’ की शुरुआत के रूप में देखा और अपने दर्शकों से अपील की कि वे उसे एक और मौका दें. साथ ही, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनका पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ देश में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान करेगा.

विवाद का संदर्भ

पिछले महीने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अश्लील जोक को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें रणवीर का नाम सामने आया था. विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी भी मांगी थी और यह स्वीकार किया था कि उनकी टिप्पणी न केवल गलत थी, बल्कि यह मजाकिया भी नहीं थी.

इसे भी पढ़ें : Rupaly Ganguly Iftar Party: इफ्तार पार्टी में रूपाली गांगुली का दिल छूने वाला पल, दोनों हाथों को जोड़ कर की दुआ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time