Bahragora: बहरागोड़ा में बांग्ला भाषा का पुनर्जागरण, 14 को निःशुल्क शिक्षण केंद्र का होगा उद्घाटन

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा में मातृभाषा बांग्ला के प्रचार-प्रसार और पुनर्जागरण के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है। 14 नवंबर को नेताजी शिशु उद्यान के पास, वंदना मेडिकल स्टोर के दूसरे तले पर ‘आमादेर भाषा’ नामक निःशुल्क शिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

इस केंद्र का उद्देश्य छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों को बांग्ला भाषा की निशुल्क शिक्षा प्रदान करना है। इस नेक पहल की प्रेरणा बेबी साव से मिली है। उनके नेतृत्व में नौ समर्पित महिलाएं स्वेच्छा से शिक्षण कार्य करेंगी।

उद्घाटन के बाद कक्षाएं हर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियमित रूप से चलेंगी। यह पहल बहरागोड़ा में भाषा और संस्कृति को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *