Saraikela: भारत विकास परिषद – मनोज चौधरी बने जिला संयोजक, आकाश अग्रवाल सह-संयोजक

सरायकेला:  सरायकेला में भारत विकास परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित की गई। बाल्मीकि कुमार, क्षेत्रीय सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राम रतन महर्षि और गोविंद मेवाड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सरायकेला-खरसावां जिले के संयोजक के रूप में मनोज कुमार चौधरी और सह-संयोजक आकाश कुमार अग्रवाल का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

बाल्मीकि कुमार ने बताया कि भारत विकास परिषद एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है, जो समाज के वंचित वर्ग की सेवा में सक्रिय है। परिषद का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध, संपन्न और प्रभावी व्यक्तियों को सुसंगठित कर देशभक्ति, मानवता और सामाजिक सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देना है।

राम रतन महर्षि ने कहा कि परिषद के माध्यम से समाज के सुसंस्कृत और संवेदनशील नागरिक तैयार किए जाते हैं, जो भविष्य में समाज और राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर सकें।

गोविंद मेवाड़ ने परिषद की दिशा स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत माता और स्वामी विवेकानंद को मार्गदर्शक मानकर भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को बढ़ावा देना परिषद का मूल मंत्र है।

नए संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने चयनित होने पर उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भारत की राष्ट्रीय एकता, विश्वबंधुत्व, सर्वपंथ समभाव और समाज सेवा के सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, अमलेश सिन्हा, गौर गोविंद शाह, विश्व हिंदू परिषद के जीवन लामा, शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक पार्थ सारथी, आचार्य अमिताभ मुखर्जी, त्रिलोकी साहू, अरुण कुमार चौधरी और कमल कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: महिला सिपाही का आरोप बेबुनियाद, धालभूमगढ़ SI पवन कुमार ने पेश किया वीडियो कॉल सबूत

Spread the love

Related Posts

Municipal Elections : बलबीर कौर ने जुगसलाई में पदयात्रा कर मांगे वोट, जन समर्थन से जीत का किया दावा

जमशेदपुर  :  जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ बृहस्पतिवार को नगर परिषद क्षेत्र में पदयात्रा…

Spread the love

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *