Saraikela: CSC कर्मियों ने चतरा आत्महत्या कांड की जांच को लेकर सौंपा मांग-पत्र

सरायकेला:  नीमडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों ने चतरा जिले के प्रज्ञा सीएससी कर्मी की आत्महत्या मामले में जांच और न्याय की मांग को लेकर बीडीओ कुमार एस. अभिनव को एक मांग-पत्र सौंपा। सीएससी कर्मियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चतरा जिले में हुई आत्महत्या की घटना न सिर्फ दुखद है बल्कि प्रशासनिक उपेक्षा का प्रतीक भी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कई पंचायतों के सीएससी संचालक हुए शामिल
इस ज्ञापन सौंपने के दौरान विभिन्न पंचायतों के सीएससी संचालक एकजुट होकर उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से
इस अवसर पर आदरडीह पंचायत: ताराक नाथ दास,लुपुंगडीह पंचायत: विवेक गोप,टेगाडीह पंचायत: सचीन सिंह चेलियामा और विधान चंद्र मंगल, तिल्ला पंचायत: उत्तम कुमार राम,सीमा गुंडा पंचायत: बासुदेव महतो,लाकड़ी पंचायत: विभिषण महतो, चिगड़ापारकी पंचायत: विश्वनाथन सिंह, गोराडीह पंचायत: विनोद कुमार मुर्मू,बड़ेदा पंचायत: रवि रंजक, झिमड़ी पंचायत: दीनबंधु महतो, हेवेन पंचायत: अधिर हजामत, समानपुर पंचायत: उज्जल नाग आदि शामिल थे

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सीएससी संचालकों में इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी है। उनका कहना है कि राज्यभर में सीएससी कर्मी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, और ऐसी घटनाएं उनके मनोबल को तोड़ सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: चतरा के प्रज्ञा केंद्र संचालक की आत्महत्या से उबाल, तीन दिन की हड़ताल शुरू

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time