saraikela: राज्य के पर्यटक मंत्री सुरद्वीप कुमार सानू ने दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का किया दौरा

सरायकेला ब्रेकिंग : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पर्यटक मंत्री सुरद्वीप कुमार सनू ने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने 200 करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण किया । इसमें ईको सेंसेटिव जोन में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा

दलमा में परियोजना की मुख्य विशेषताएं ,रोपवे 500 स्क्वायर फीट में होंगे, हाईटेक पार्किंग होगा , साथ ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का आनंद मिलेगा। हिल टॉप और पिंडराबेड़ा ,इन क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। ग्लास ब्रिज ,ओर मल्टी प्लस गेस्ट हाउस, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक ग्लास ब्रिज भी बनाया जाएगा, जो लगभग 200 फीट लंबा होगा और पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा।

लगभग 60 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं

दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जमशेदपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां हर साल लगभग 60 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं। इस परियोजना के पूरा होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा ।इस अवसरपर डीएफओ रेंजर ,फॉरेस्ट, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी,चांडिल वीडीओ, जमशेदपुर डीसी,सरायकेला पिडीओ, एडीसी जमशेदपुर एसडीएम आदि लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: एक राष्ट्र एक चुनाव के चाईबासा प्रभारी बनाए गए रवि शंकर तिवारी

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time