Gamharia: जेवियर स्कूल गम्हरिया में आयोजित समर कैंप का समापन

गम्हरिया:  गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रविवार को समापन हुआ. इसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों में शामिल कर कई प्रकार की जानकारी दी गयी. कक्षा तीन से 12 तक के लिए आयोजित शिविर में कुल 230 बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेकर समर कैंप को मस्ती की पाठशाला के रूप में मनोरंजन किया. इस दौरान बच्चों को योग और जुंबा के सत्र से बच्चों में बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास कराया गया. इसके पश्चात विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज ने शिविर के समापन की घोषणा की. इस मौके पर खेल प्रशिक्षक विकास सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी, तूलिका धारा कोले आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time