Seraikela : सरायकेला में मजदूरों के हक में कांग्रेस का हल्लाबोल, नए कानूनों के खिलाफ धरना

  • गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सांकेतिक धरना और उपवास कार्यक्रम
  • मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सरायकेला : केंद्र सरकार की नीतियों और नए मजदूर कानूनों के विरोध में रविवार को सरायकेला स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना एवं उपवास कार्यक्रम आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छोटराय किस्कु ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मजदूरों के खिलाफ लाए गए नए कानून उनके ‘काम के अधिकार’ को पूरी तरह समाप्त कर रहे हैं। किस्कु ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है और इसके स्थान पर लाई गई ‘जी राम जी योजना’ मजदूरों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें : Patna : नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर JDU में दरार, पार्टी ने कहा- यह हमारा स्टैंड नहीं

कांग्रेस ने मजदूरों के अधिकारों पर हमले का किया विरोध

धरना कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से मोहम्मद मूर्तिजा, उपेंद्र शर्मा, रिजवान खान, कृष्ण सोय और टुकून भंज सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा और यह आंदोलन राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक व्यापक रूप से फैलाया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time