- एननोर पावर प्लांट की कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ बड़ा हादसा, ज्यादातर मजदूर असम के
- जांच में जुटा प्रशासन, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
तमिलनाडु : चेन्नई स्थित एननोर थर्मल पावर प्लांट की कंस्ट्रक्शन साइट पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां 30 फीट ऊंचाई से लोहे का स्लैब गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक, निर्माण स्थल पर ऊंचा स्टील स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा था, तभी अचानक उसका हिस्सा नीचे खड़े मजदूरों पर गिर गया। हादसे में ज्यादातर मजदूर असम और आसपास के इलाके के बताए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: माओवादी संगठन ने नक्सलियों के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए किया बंद का ऐलान
निर्माण कार्य के दौरान हादसे में गई 9 मजदूरों की जान
तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के सचिव और TANGEDCO के चेयरमैन डॉ. जे. राधाकृष्णन ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एननोर थर्मल पावर साइट पर स्टील आर्क के गिरने से मजदूर दब गए। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर स्लैब क्यों ढहा। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।