दुकानदारों को दी गई चेतावनी, दूसरी बार ऐसा करते पाए जाने पर उनके खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई .
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले में बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला बाल कल्याण समिति लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में शनिवार को जिला बाल कल्याण समिति की टीम ने आदित्यपुर और सरायकेला थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर विभिन्न वाणिज्यक संस्थानों में बाल मजदूरी उन्मूलन के लिए छापामारी की. जिला बाल कल्याण समिति के सैयद आयज हैदर के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान पांच बच्चों को बाल मजदूरी करते पाया गया. समिति ने सभी बच्चों को मुक्त कराते हुए संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी. इस संबंध में सैयद आयज हैदर ने बताया कि बच्चों को मुक्त कराते हुए दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि दूसरी बार ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मुक्त कराए बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. अभियान में बाल कल्याण समिति के सदस्य बीणा रानी महतो, मुकेश कुमार पांडेय, कामन महतो, मुकेश कुमार मिश्रा, सुखरंजन कुमार के अलावा आदित्यपुर थाना की पुलिस शामिल थे.




















































