करीबी मित्र की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद जन सहयोग से एम्बुलेंस सेवा की शुरू
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के बेल्डीह क्लब में आयोजित सेमिनार में हुए शामिल
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के तत्वावधान में बेल्डीह क्लब में आयोजित सेमिनार में बेंगलुरु से आए प्रसिद्ध डॉक्टर सुधाकर वाराणसी (108 आपातकालीन सेवाओं के जनक) ने अपने प्रेरक अनुभव साझा किए. उन्होंने भारत में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत और इसके विस्तार की कहानी सुनाई. इस दौरान डॉक्टर सुधाकर ने गांधीजी के गीत पर आधारित बांसुरी की धुन भी प्रस्तुत की. कार्यक्रम का मंच संचालन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमित मुखर्जी ने किया. डॉ. सुधाकर ने बताया कि उनके मित्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उन्होंने समाज में एंबुलेंस सेवा की आवश्यकता महसूस की.
इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में ईचागढ़ के युवक की मौत
भारत के अलावे विदेशों में भी कार्यरत है एम्बुलेंस सेवा
उन्होंने एक टीम बनाकर प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की. आज यह सेवा पूरे भारत में 37,000 एंबुलेंस के साथ सक्रिय है और भूटान व श्रीलंका में भी कार्यरत है. उनके प्रयास से अब तक 1.5 लाख लोगों की जान बचाई जा चुकी है. डॉ. सुधाकर ने आईआईटी खड़गपुर से मास्टर डिग्री और जीव विज्ञान में पीएचडी की है. उन्हेंने युवाओं को देश की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि नौकरी केवल पैसे के लिए नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए भी होनी चाहिए. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अमरेश सिन्हा ने दिया. कार्यक्रम में शहर के सभी प्रमुख रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : शीतलहर में 6-7 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































