6 को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए निकलेगी  बाइक रैली 

रोड मेल्टर्स और जोड़ी राइडर्स क्लब के सहयोग से आयोजित कर रहा कार्यक्रम

जमशेदपुर : सीआईआई-यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर द्धारा रविवार सुबह सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है. यह रैली रोड मेल्टर्स और जोड़ी राइडर्स क्लब के सहयोग से आयोजित की जाएगी. रैली सुबह 7.30 बजे बिष्टुपुर स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के बाहर हरी झंडी दिखाकर शुरू होगी. बाइकर्स 9 किलोमीटर लंबी रैली में हिस्सा लेंगे, जो सर्किट हाउस एरिया, बिष्टुपुर राउंड अबाउट, वोल्टास बिल्डिंग सर्कल, सरदार पटेल सर्कल, रीगल सर्कल (गोपाल मैदान राउंडअबाउट), जुबली पार्क राउंड अबाउट होते हुए सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास समाप्त होगी.

इसे भी पढ़ें : जमीन विवाद में ठगी के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

वाईआई जमशेदपुर चैप्टर के अधिकारियों ने बताया कि बाइक रैली के लिए पंजीकरण निःशुल्क रहेगा और सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा गियर (हेलमेट, घुटने के पैड आदि) के साथ अपनी बाइक अच्छी स्थिति में लानी होगी. यह रैली सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने और सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : 108 एंबुलेंस सेवा के जनक पहुंचे जमशेदपुर, इस आपातकालीन सेवा के शुरू करने की बताई प्रेरक कहानी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में खुले मैदान के सार्वजनिक उपयोग से रोक की विधायक सरयू राय से शिकायत, विधायक ने कहा वार्ता कर मामले का कराएंगे समाधान 

जमशेदपुर : सोनारी के भागवत मुहल्ला स्थित खेल मैदान से स्थानीय लोगों का प्रवेश बंद किए जाने के मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संज्ञान लिया है।सोमवार…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदरनगर में मां विंध्यावासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन, इस बार भव्य मंदिर स्वरूप में दिखेगा पंडाल

भूमि पूजन में पूर्व विधायक, जिप उपाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा अध्यक्ष समेत कई गणमान्य हुए शामिल जमशेदपुर : मां विंध्यावासिनी सेवा समिति, सुंदरनगर की दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time