Saraikela: हाथी के हमले से महिला की हुई थी मौत, वन विभाग ने तत्काल दिए 60 हजार – पोस्टमार्टम के बाद मिलेंगे 3.50 लाख रुपये

सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत हेवेन पंचायत स्थित अंडा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. कुंती देवी (59 वर्ष) नामक महिला की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंती देवी अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ जंगल में महुल पेड़ से कचड़ा चुनने गई थीं. इस दौरान हाथियों के एक झुंड से उनका सामना हो गया. अधिकतर महिलाएं किसी तरह जंगल से भाग निकलीं, लेकिन कुंती देवी झाड़ियों में फंस गईं, जिससे वह भाग नहीं सकीं. हाथी ने उन्हें सूंड से पकड़कर ज़मीन पर पटक दिया. घटना इतनी भीषण थी कि कुंती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. तत्काल राहत के रूप में मृतका के परिजनों को 50,000 रुपये और अतिरिक्त 10,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई. वन विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद परिवार को 3.50 लाख रुपये का मुआवजा और प्रदान किया जाएगा. कुंती देवी के शव को सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं, वन विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके.

 

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: हेवेन पंचायत के अंडा गांव में महिला को हाथी ने कुचला, मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *