Deoghar : शिव बारात रुट पर पुराने, जर्जर धर्मशाला और भवन को तोड़ने का काम शुरू

 

देवघर : पुराने और जर्जर मकानों के ढहने की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसडीओ रवि कुमार के निर्देश पर स्थानीय टावर चौक पर दो मकानों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। 30 पुराने धर्मशाला और भवन चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है। इसके लिए एसडीओ ने सभी भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। लेकिन एसडीओ के दो नोटिस पर भवन मालिकों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद नगर निगम की ओर से पुराने और जर्जर भवनों को तोड़ने का काम गुरुवार से शुरू हो गया है ताकि महाशिवरात्रि और शिव बारात पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर किसी तरह का हादसा ना हो सके।

इसे भी पढ़ें :  बहरागोड़ा : स्थानांतरित शिक्षक को विद्यालय परिवार ने दी विदाई

नोटिस को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया

एसडीओ ने कहा है कि उक्त धर्मशाला और भवन काफी जर्जर अवस्था में है, जिससे वह कभी भी गिर सकता है। पूर्व में भी उक्त धर्मशाला और भवन मालिकों को नोटिस निर्गत किया गया था और निर्देशित किया गया था कि देवघर नगर निगम से सम्पर्क स्थापित कर भवन उपनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत अपने भवनों की जांच कराते हुए उसकी मरम्मत एवं जर्जर मकान को तोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। लेकिन नोटिस को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण दोबारा नोटिस भेजा गया। फिर भी भवन मालिक को ने रुचि नहीं दिखाई। महाशिवरात्रि के दिन शहर में काफी भीड़-भाड़Þ होने वाली है। इसलिए उक्त भवन मालिक नगर निगम से संपर्क स्थापित करे और पुराने व जर्जर मकानों को तोड़ने, मरम्मत की दिशा में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :  Koderma: तीन चोर गिरप्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिल बरामद

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time