जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी के रोड नंबर 31 के क्वार्टर संख्या के 3 निवासी टाटा मोटर्स के अधिकारी भानु प्रताप सिंह के घर से चोरों ने लाखों रुपये के सामान और नगदी की चोरी कर ली. चोरों ने आसानी से बंद घर पर अपना हाथ साफ किया. इस मामले में पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक, करीब 25 लाख रुपये के कैश और सामानों की चोरी की गयी है. सु ह में स्थानीय लोगों ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की हैपुलिस आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है, जिसके जरिये चोरी की घटना का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद कंपनी क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है क्योंकि पुलिस की गश्ती के साथ ही टाटा मोटर्स की भी गश्ती होती है और सुरक्षाकर्मियों का दल लगातार गश्ती करती है. लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटना घटने से लोगों ने पुलिस और टाटा मोटर्स के सुरक्षा विभाग पर भी सवाल उठाये है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड पर राशन दुकान में बड़ी चोरी, नकदी समेत 30 हजार का सामान ले उड़े चोर


















































